फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किसी के साथ न होने पाए अन्याय, निष्पक्षता के साथ राजस्व मामले निपटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में 150 फरियादियों की सुनी समस्याएं
विज्ञापन


गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए। किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित कराएं। यदि कोई किसी की भूमि पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसे सबक सिखाया जाए।

गोरखनाथ मंदिर में बुधवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
विज्ञापन

जनता दर्शन का आयोजन मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में किया गया था। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन


-
गोशाला में भी समय बिताया
गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री ने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेका। इसके बाद वह मंदिर की गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोशाला में सीएम योगी ने भ्रमण करते हुए गोवंश के रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने कई गोवंश दुलारा और उन्हें गुड़ खिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें