फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हाईवे के किनारे झाड़ी में मिला नवजात का शव

Sat, 18 Oct 2025 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज। नगर पंचायत चौमुखा क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह सोनौली हाईवे के किनारे झाड़ी में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति सुबह झाड़ी की तरफ लघुशंका करने गया था। इस दौरान उसने देखा कि झाड़ी में कपड़े में लिपटा एक बच्चा पड़ा है। उसने शोर मचाया तो आसपास से एक महिला दौड़ कर आई और कपड़ा खोला और देखा तो नवजात शिशु का शव मिला। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात शिशु कब और किन परिस्थितियों में वहां छोड़ा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जिम्मेदार की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें