फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सक्रिय हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, पांच मई तक हल्की बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को चल सकती है तेज हवा, आज बादल छाने का अनुमान
विज्ञापन

गोरखपुर। हिमालयी राज्यों में शुक्रवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे पांच मई तक जिले में हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं। बृहस्पतिवार को बादल छाने का अनुमान है।
एक सप्ताह से मौसम सुहावना बना हुआ है। बुधवार को धूप खिलने से तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। हालांकि धूप में तेजी नहीं थी। दिन में हवाएं चलती रहीं। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम 22.8 डिग्री रहा। दिन में ठंडी हवाएं चलने के कारण गर्मी का एहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि बृहस्पतिवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार से हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। शुक्रवार को दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं। पांच मई तक कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें