फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : कॉलेजों के महज 50 फीसदी छात्रों के डेटा ही ''''''''समर्थ'''''''' पर अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
दो नवंबर तक अपलोड नहीं हुआ तो परीक्षा से वंचित हो सकते हैं डीडीयू से संबद्ध कॉलेजों के छात्र
विज्ञापन

नव प्रवेशित छात्रों का डेटा इस सत्र से समर्थ पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य

10 अक्तूबर से समर्थ पर शुरू हुई प्रक्रिया, दो बार तिथि बढ़ाने पर भी नहीं सुधरी स्थिति
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों की लापरवाही इस बार छात्रों पर भारी पड़ सकती है। सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं के प्रवेश का डेटा ''''''''समर्थ'''''''' पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। इसके लिए अंतिम तिथि दो नवंबर निर्धारित है। स्थिति यह है कि अब तक प्रवेश लेने वाले महज 50 प्रतिशत छात्रों का ही डेटा ''''''''समर्थ'''''''' पर अपलोड हो सका है।



प्रदेश सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाले छात्रों का डेटा ''''''''समर्थ'''''''' पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया है। डीडीयू और संबद्ध कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके बाद डीडीयू प्रशासन ने 10 अक्तूबर से ''''''''समर्थ'''''''' पर डेटा अपलोड करने के निर्देश सभी कॉलेजों को दिए थे। कॉलेजों को 17 अक्तूबर तक नव प्रवेशित छात्रों के डेटा ''''''''समर्थ'''''''' पर अपलोड करने थे। इसके बाद दो बार तिथि बढ़ाई गई। पहली बार 18 से 27 अक्तूबर और दूसरी बार 28 से दो नवंबर तक। इस दौरान भी कॉलेजों की सुस्ती जारी रही।
विज्ञापन






डीडीयू प्रशासन ने दी चेतावनी

डीडीयू प्रशासन ने इसे लेकर लापरवाही बरतने वाले कॉलेजों को चेतावनी दी है। डीडीयू प्रशासन ने कहा है कि समर्थ पोर्टल पर प्रवेश की यह स्थिति छात्र हितों के प्रतिकूल है। सभी कॉलेज दो नवंबर तक नव प्रवेशित छात्रों का डेटा ''''''''समर्थ'''''''' पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। इसके बाद कोई भी प्रवेश मान्य नहीं होगा।



-

80 कॉलेजों से एक भी डेटा अपलोड नहीं

डीडीयू से करीब 350 कॉलेज संबद्ध हैं। इनमें 80 ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक समर्थ पर एक भी छात्र का डेटा अपलोड नहीं किया है। 155 कॉलेजों ने केवल एक से 20 प्रतिशत तक छात्रों का ही डेटा अपलोड किया है। 76 कॉलेजों ने 21 से 50 प्रतिशत तक डेटा अपलोड किया है। 14 ऐसे कॉलेज हैं, जहां 51 से 80 प्रतिशत तक प्रवेश पूर्ण किए हैं। महज सात ही ऐसे कॉलेज हैं, जिन्होंने 80 से 100 प्रतिशत डेटा ''''''''समर्थ'''''''' पर अपलोड किया है।
विज्ञापन






वर्जन

अब तक लगभग 60 हजार छात्रों का डेटा ''''''''समर्थ'''''''' पर अपलोड हो गया है। ''''''''समर्थ'''''''' पर डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया में कोई दिक्कत नहीं है। कॉलेजों की उदासीनता का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ेगा। छात्रहित में कॉलेजों को गंभीरता दिखानी होगी। कॉलेजों की देरी का नुकसान सत्र नियमन में होगा।

- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें