फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शराब की दुकान से 85 हजार की चोरी कर लूट की झूठी कहानी गढ़ी, मुंशी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। चड़रांव स्थित कंपोजिट शराब की दुकान से 85 हजार रुपये चोरी कर लूट की कहानी गढ़ने के आरोपी मुंशी रवींद्रनाथ को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भिजवा दिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली है।
विज्ञापन

गोला निवासी दुकानदार अमर जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी शराब की दुकान से 85 हजार रुपये चोरी हो गए हैं। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि दुकान का मुंशी संतकबीरनगर के महुली मोलनापुर निवासी रवींद्रनाथ रुपये लेकर भाग गया और खुद को बचाने के लिए लूट की झूठी सूचना दी थी। थानाध्यक्ष सहजनवां महेश कुमार चौबे पुलिस टीम के साथ सोमवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी रवींद्रनाथ भीटीरावत चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी के अनुसार आरोपी ने चोरी की बात कबूल कर ली है। उसने खुद को बचाने के लिए लूट की झूठी कहानी बनाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें