फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति सहित चार पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरी चौरा थाना क्षेत्र के बड़ी पंसरही गांव में सोमवार को एक महिला ने पति और उसकी प्रेमिका सहित चार लोगों पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब दस वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि बीते तीन वर्षों से उसके पति का पिपराइच थाना क्षेत्र की एक महिला से अवैध संबंध है। इसी संबंध के चलते पारिवारिक कलह बढ़ता गया। महिला ने तहरीर में बताया कि दो दिन पूर्व उसका पति, अपनी प्रेमिका, बहन और एक अन्य व्यक्ति के साथ उनके घर पहुंचा। आरोप है कि सभी ने मिलकर घर में घुसकर उसे लाठी-डंडों और लात-घूसों से पीटा। पीड़िता के अनुसार जब उसने घर छोड़ने से इंकार किया तो आरोपियों ने उसके बच्चे पर कुदाल से वार करने की कोशिश की। किसी तरह जान बचाकर वह अपने बच्चों के साथ मायके भाग गई। पुलिस ने पति, उसकी प्रेमिका, बहन और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। चौरीचौरा थानाप्रभारी वेद प्रकाश शर्मा का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें