नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह सेवा पूरी तरह निशुल्क होगी। शहर में किसी भी नागरिक की मृत्यु होने पर परिजन केवल एक कॉल करके इस शव वाहन को बुला सकेंगे। वाहन मृतक के घर पहुंचेगा और वहां से शव को श्मशान घाट या कब्रिस्तान तक सम्मानपूर्वक पहुंचाएगा। अब तक गोरखपुर में ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
नगर निगम अब शहरवासियों को एक और महत्वपूर्ण सुविधा देने जा रहा है। निगम करीब 12 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक शव वाहन खरीदने की तैयारी में है। इस वाहन में डीप फ्रीजर की व्यवस्था होगी, जिससे शव को सुरक्षित रखा जा सकेगा। इसके अलावा, वाहन के अंदर तीन से चार परिजनों के बैठने की भी सुविधा रहेगी, ताकि परिवारजन अंतिम यात्रा के दौरान साथ रह सकें।
विज्ञापन
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, यह सेवा पूरी तरह निशुल्क होगी। शहर में किसी भी नागरिक की मृत्यु होने पर परिजन केवल एक कॉल करके इस शव वाहन को बुला सकेंगे। वाहन मृतक के घर पहुंचेगा और वहां से शव को श्मशान घाट या कब्रिस्तान तक सम्मानपूर्वक पहुंचाएगा। अब तक गोरखपुर में ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
आमतौर पर शवों को निजी वाहनों या एम्बुलेंस के सहारे ले जाना पड़ता था, जिससे परिवारों को असुविधा और अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ता था। नगर निगम की यह पहल न केवल गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत साबित होगी, बल्कि शहर में मानवता और संवेदना की मिसाल भी बनेगी।
विज्ञापन
सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह ने कहा कि वाहन की खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही इसे नगर निगम के बेड़े में शामिल कर दिया जाएगा और सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा।