फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम शहर में बनवाएगा 310 दुकानें, प्रस्ताव तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के बाद उन जमीनों पर अब दुकानें खोलने की तैयारी
विज्ञापन

निगम क्षेत्र के बेरोजगारों को मिलेंगी दुकानें, लॉटरी सिस्टम से होगा आवंटन
गोरखपुर। नगर निगम बेरोजगारों के लिए 310 दुकानें बनवाएगा। इन दुकानों का आवंटन लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा। निगम ने जगह चिह्नित कर ली है। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही इसके लिए बजट की व्यवस्था कर दुकानें बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
नगर निगम ने कई जगह सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाया है। इसमें से निगम ने राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग में खाली कराई जमीनों पर दुकानें बनाने का निर्णय लिया है। इसी के तहत दो मंजिला दुकानें बनाने का निर्णय लिया गया है। निगम यहां 310 दुकानों का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि नौसड़, गुलरिहा, हरसेवकपुर, जटेपुर और लच्छीपुर इलाके में सरकारी जमीनें खाली कराई गई हैं। यहां दुकानें बनाई जाएंगी। प्रस्ताव बनाकर नगर आयुक्त को भेज दिया गया है। वर्तमान समय में शहर में नगर निगम की 2077 दुकानें हैं। इनका निर्माण अलग-अलग समय पर हुआ है। कुछ 1982 में नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद बनाई गईं हैं और कुछ पहले से मौजूद थीं। 1982 में गोरखपुर को नगर महापालिका का दर्जा मिला और उस समय लाल डिग्गी पार्क, जलकल परिसर और टाउन हॉल पूर्वी गेट पर दुकानों का निर्माण कराया गया था। अंतिम बार दुकानों का निर्माण 1994 में किया गया था।
..........

यहां नई दुकानें बनाए जाने का प्रस्ताव

-नौसड़ : पासवान ढाले के पास, वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग- 25 दुकानें
-नौसड़ : इन्द्रा चक ढाले के पास, वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग-10 दुकानें
-नौसड़ : महिंद्रा शोरूम के पास, लखनऊ मार्ग -30 दुकानें
-पथरा : कटनिया रेगुलेटर मार्ग, बघरानी पथरा मुख्य मार्ग- 25 दुकानें
- हरसेवकपुर नंबर दो : संगम चौराहे से उत्तर, फातिमा रोड- 80 दुकानें
-गुलरिहा : थाना परिसर के पास, मुख्य मार्ग -50 दुकानें
-जटेपुर : बाबीना होटल के पूरब, मुख्य मार्ग -50 दुकानें
-लच्छीपुर : मारुति वर्कशॉप के दक्षिण, राष्ट्रीय राजमार्ग- 20 दुकानें
-लच्छीपुर : मारुति वर्कशॉप के दक्षिण, राष्ट्रीय राजमार्ग -20 दुकानें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें