फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खराब मौसम की वजह से मुंबई की उड़ान रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
53 मिनट देर से हुई गोरखपुर कोलकाता की उड़ान
विज्ञापन

गोरखपुर। खराब मौसम के कारण बृहस्पतिवार को हवाई सेवाओं पर असर पड़ा। विभिन्न फ्लाइटों के समय पर नहीं पहुंचने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुंबई से शाम 7:30 बजे आने वाली स्पाइस जेट की उड़ान खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा, कोलकाता से आने वाली इंडिगो की उड़ान में 55 मिनट की देरी हुई। दिल्ली से अपराह्न 3:45 बजे आने वाली फ्लाइट भी 50 मिनट की देरी से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचा। मुंबई से आने वाली एक अन्य उड़ान 30 मिनट देर से हुई, जबकि एलायंस एयर का दिल्ली से शाम 6:20 बजे आने वाली फ्लाइट 1:30 घंटे की देरी से गोरखपुर एयरपोर्ट पर आई। देरी के कारण यात्रियों को गोरखपुर एयरपोर्ट पर काफी असुविधा हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें