फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छावनी में तब्दील हुआ मुक्तिधाम, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिटाई से किशोर की मौत का मामला
विज्ञापन

किशोर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण
जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को बंधाया ढांढस, कार्रवाई का दिया आश्वासन
सहजनवां (गोरखपुर)। कालेसर मुक्तिधाम मंगलवार शाम को छावनी में तब्दील हो गया। दरअसल पोस्टमार्टम के बाद छात्र आकाश के शव को अंतिम संस्कार के लिए कालेसर मुक्तिधाम ले जाया गया। जहां उसके पिता दिलीप निषाद ने पुलिस की भारी मौजूदगी में बेटे का दाह संस्कार किया। अंतिम संस्कार में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।
महिलाएं भी घाट तक पहुंचीं और रो-रोकर परिवार को सांत्वना देती रहीं। प्रशासन ने किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए महिला पुलिसकर्मियों सहित पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया। मौके पर एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम केशरी नंदन तिवारी, सीओ गीडा अरुण कुमार एस, तहसीलदार आरके कन्नौजिया सहित चार थानों की पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई ताकि अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। विधायक प्रदीप शुक्ला, नगर प्रमुख नागेंद्र सिंह और सपा नेता रामनाथ यादव भी पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

-
मुक्तिधाम पर आक्रोशित हुए ग्रामीण व परिजन

मुक्तिधाम पर परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता की मांग की। आकाश का शव पहुंचने पर वहां मौजूद ग्रामीण व परिजन आक्रोशित हो गए। ग्रामीण आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी व आर्थिक सहायता की मांग करने लगे। इस पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जांच चल रही है। जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे और जो सहायता सरकार से मिलने लायक होगी उसे मुहैया कराया जाएगा।
-
एसपी नार्थ का दावा, हिट एंड रन में गई किशोर की जान
एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव का दावा है कि सहजनवां कस्बे में सोमवार की देर रात दुर्गा पूजा देखने निकले आकाश की बाइक से एक अन्य व्यक्ति की बाइक से टकरा गई। हादसे में किशोर व अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां आकाश की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हिट-एंड रन सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

-
अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया केस
मृतक आकाश निषाद के पिता दिलीप निषाद ने एक बाइक नंबर और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। तहरीर में लिखा गया है कि दोस्त रंजीत के साथ आकाश घूमने आ गया था। एक बाइक में टक्कर के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। तहरीर में चंदू नाम के व्यक्ति का नाम भी जिक्र किया गया।
विज्ञापन


-
कक्षा 11वीं का छात्र था आकाश
मृतक आकाश के तीन भाई और एक बहन है। तीनों भाइयों और बहन में आकाश ही सबसे बड़ा था। साथ ही गांव के पास स्थित एक इंटर काॅलेज में कक्षा 11वीं में पढ़ाई करता था। पिता दिलीप निषाद मछली पालन करके परिवार का भरण पोषण करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें