फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू पहले दिन 50 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीटों से कम आवेदन वाले विषयों में आज भी जारी रहेगी प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुक्रवार से उन विषयों में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई, जहां सीटों की तुलना में कम आवेदन आए थे। प्रवेश के पहले दिन पचास फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों ने अपने प्रमाण पत्र सत्यापित कराकर ऑनलाइन शुल्क भी जमा कर दिया।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रमाणपत्रों के सत्यापन का कार्य शनिवार को भी जारी रहेगा। डीडीयू परिसर के 17 विभागों में संचालित 27 पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया संबंधित विभागों में हो रही है। ये पाठ्यक्रम मुख्यतः इलेक्ट्रॉनिक्स, मनोविज्ञान, हिंदी, रक्षा अध्ययन, रसायनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा विभाग, संस्कृत, उर्दू, दर्शनशास्र, वाणिज्य, प्राणि विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित एवं सांख्यिकी, ललित कला एवं संगीत, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के अधीन संचालित होते हैं।
विज्ञापन

पीजी गणित में 91 फीसदी ने दी परीक्षा
डीडीयू में शुक्रवार को पहली पाली में बीटेक की प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 1294 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1009 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में पीजी गणित में पंजीकृत 371 में से 339 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। शिक्षाशास्त्र में पंजीकृत 97 अभ्यर्थियों में से 88 उपस्थित रहे।
विज्ञापन


आज इन विषयों की प्रवेश परीक्षाएं
शनिवार को पहली पाली में बीएससी कृषि की प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें कुल 1465 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। दूसरी पाली में एमए प्राचीन इतिहास, मनोविज्ञान और एमसीए की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में कुल 372 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें