फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी के छात्र को उबर में मिला रिकॉर्ड 59 लाख का पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के किसी छात्र को मिलने वाला अब तक का सबसे बड़ा पैकेज
विज्ञापन


शहर के नंदानगर के रहने वाले हैं बीटेक आईटी के छात्र आर्यदीप यादव

उबर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर बंगलूरू में मिली नियुक्ति
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) के छात्र आर्यदीप यादव को प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज बहुराष्ट्रीय कंपनी ''उबर'' में 59 लाख रुपये का पैकेज मिला है। यह विश्वविद्यालय के किसी छात्र को मिलने वाला अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है। आर्यदीप को बंगलूरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर नियुक्ति मिली है।

एमएमएमयूटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्विवेदी के मुताबिक, बीटेक आईटी के छात्र आर्यदीप ने ऑनलाइन रिटेन टेस्ट और तीन राउंड के इंटरव्यू के बाद उबर में इंटर्न के रूप में काम शुरू किया था। तब कंपनी ने उनकी प्रतिभा को देखते हुए डेढ़ लाख रुपये का मासिक स्टाईपेंड देने का निर्णय लिया था। इंटर्नशिप अवधि में बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें 59 लाख के पैकेज पर नियुक्ति दी है।
विज्ञापन


आर्यदीप मूल रूप से चौरीचौरा क्षेत्र के मठियां गांव के रहने वाले हैं। नंदानगर में उनका परिवार रहता है। उनके पिता छोटेलाल यादव नेवी और उसके बाद रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। माता सुशीला यादव गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई अभय सिंह यादव प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। आर्यदीप ने केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 से हाईस्कूल और उदया पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई उत्तीर्ण करने के बाद एमएमएमयूटी में बीटेक आईटी में प्रवेश लिया था। आर्यदीप ने सफलता का श्रेय अभिभावकों, शिक्षकों और दोस्तों को दिया है।
...
इस सत्र में 1057 विद्यार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट

प्लेसमेंट सेल की समन्वयक सुकन्या पांडेय ने बताया कि सत्र 2024-25 में विश्वविद्यालय के कुल 1057 छात्र-छात्राओं को अब तक कैंपस प्लेसमेंट मिल चुका है। इस सत्र में इससे पहले कंप्यूटर साइंस की छात्रा शताक्षी निगम को अमेज़न में सर्वाधिक 45 लाख का पैकेज मिला था।
विज्ञापन

...
सत्रवार अधिकतम पैकेज पाने वाले विद्यार्थी
सत्र विद्यार्थी पैकेज कपंनी
2024-25 आर्यदीप यादव 59 लाख उबर
2023-24 सोफिया सिंह 42 लाख सर्विस नाउ
2022-23 आराध्या त्रिपाठी 52 लाख गूगल
2021-22 सानिया गोयल 50 लाख माइक्रोसॉफ्ट
2021-22 प्रज्ञा तिवारी 50 लाख माइक्रोसॉफ्ट
2020-21 तन्मय शुक्ल 28 लाख फ्लिपकार्ट
.............................
...
कोट

बीटेक के छात्र आर्यदीप ने विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि है। यहां के छात्र देश-विदेश में विश्वविद्यालय का नाम रौशन कर रहे हैं। छात्र आर्यदीप को बधाई।

प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें