फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी करेगा वियतनाम के दो विश्वविद्यालयों से अंतरराष्ट्रीय अनुबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा और शोध में विस्तार करने जा रहा है। विश्वविद्यालय वियतनाम के दो प्रतिष्ठित संस्थानों– हो ची मिन्ह सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी और हो ची मिन्ह सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस के साथ शैक्षणिक सहयोग के लिए अनुबंध करेगा।
विज्ञापन

यह ऐतिहासिक अनुबंध नौ अक्तूबरको राजभवन में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की उपस्थिति में संपन्न होगा। तीनों विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधिमंडल इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
इस अनुबंध के तहत संयुक्त डिग्री कार्यक्रम और ज्वाइंट रिसर्च प्रोजेक्ट्स संचालित किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को दो देशों के विश्वविद्यालयों से एक साथ डिग्री लेने और वैश्विक स्तर पर शोध के अवसर प्राप्त होंगे। एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने इसे विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
विज्ञापन

अनुबंध के बाद छात्र-शिक्षकों का विनिमय भी होगा, जिससे शोध और अकादमिक अनुभव को नया आयाम मिलेगा। वियतनामी शोधार्थी गोरखपुर आएंगे, वहीं एमएमएमयूटी के विद्यार्थी भी वियतनाम में अध्ययन और शोध कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें