रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के पथरा बड़गो गांव में सोमवार की रात बदमाशों ने बीएससी के छात्र अमन मौर्या (25) को दौड़ाकर गोली मार दी। गोली लगते ही अमन लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई बताई जा रही है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, अमन के पिता मनोज मौर्या खेतीबाड़ी करते हैं। उन्होंने पड़ोसी युवक पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना के समय वे नौतनवां में खेत देखने गए थे और सूचना मिलते ही घर लौटे। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।