फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वीडियाे वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा इलाके का मामला, आरोपी को पुलिस ने भिजवाया जेल
विज्ञापन

आरोपी के दो दोस्तों की तलाश कर रही है पुलिस
गुलरिहा। इलाके में ग्यारहवीं की नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल की करने की धमकी देकर पांच माह तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बृहस्पतिवार की रात टिकरिया चौराहे से मुख्य आरोपी महराजगंज के श्यामदेउरवा के नटवा जंगल निवासी अजीत उर्फ मंटू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के दो दोस्तों प्रिंस और विपिन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र की एक महिला का मायका गुलरिहा क्षेत्र में है। मायके में रहकर वह अपनी बेटी को पढ़ाती है। बेटी सरहरी के एक इंटर कॉलेज में ग्यारहवीं की छात्रा है। छात्रा की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अजीत उर्फ मंटू फूफा के घर आता था। बेटी जब भी पढ़ने जाती थी, तब वह अपने दोस्तों प्रिंस व विपिन के साथ मिलकर छेड़ता था। 28 अक्टूबर 2024 को अजीत बेटी को बहला-फुसलाकर अपने माता-पिता से मिलाने के बहाने नटवा जंगल लेकर गया, वहां उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। इसके बाद वही वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। 22 नवंबर 2024 को अजीत अपने दोस्त के साथ शाहपुर क्षेत्र के पादरी बाजार स्थित फ्लाई इन होटल में छात्रा को ले गया और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

गुलरिहा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि एक वांछित को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें