बेलघाट। टिकुलियाडांड में कार सीख रहे रमाकांत उर्फ गोली सेठ (55) की हादसे में मौत हो गई। उनकी कार एक पोल में टकरा गई, जिससे सिर में चोट आई। परिजन बेलघाट सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, टिकुलियाडांड निवासी रमाकांत उर्फ गोली सेठ मंगलवार को सुबह घर के बगल में कार सीख रहे थे। इस दौरान उनके साथ दोनों बेटे शिवम (19) और विकास (23) बैठे थे। रमाकांत खुद कार चला रहे थे। घर से करीब सौ मीटर दूर अचानक कार की गति बढ़ाई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इसमें रमाकांत के सिर में गंभीर चोट लग गई और अस्पताल जाते समय ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड