फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ई-केवाईसी पूरा हुए बिना छात्रों को नहीं मिलेगा स्मार्टफोन-टैब

विज्ञापन
विज्ञापन
डिजी शक्ति पोर्टल पर ई-केवाईसी के लिए आज से लगेगा कैंप
विज्ञापन


गाेरखपुर। ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना’ के तहत स्मार्टफोन पाने के अर्ह गोरखपुर जिले के करीब 10 हजार विद्यार्थियों का आधार कार्ड प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी) अब तक नहीं हो सका है। बिना ई-केवाईसी के विद्यार्थियों को स्मार्टफोन या टैब नहीं मिलेगा। इसके लिए तीन से 10 फरवरी तक शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें छात्र-छात्राओं को तकनीकी सहायता दी जाएगी।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2022-23 और 2023-24 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय स्थित महिला सेल में डिजीशक्ति पोर्टल पर ई-केवाईसी संबंधी सहायता के लिए विशेष कैंप आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि जिन छात्रों ने डिजीशक्ति पोर्टल पर अपना ई-केवाईसी नहीं किया है वे सभी छात्र https://digishakti.up.gov.in/ पर मेरी पहचान पोर्टल के माध्यम से ई-केवाईसी ऑप्शन का उपयोग करके ई-केवाईसी करा सकते हैं। यदि वेरिफिकेशन करने में कोई परेशानी आ रही है तो वह कैंप में सुबह 10:30 से दोपहर दो बजे तक संपर्क कर सकते हैं। वेरिफिकेशन फेल होने पर भी उनकी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें