फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पर्वतारोहण प्रशिक्षण में गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे एमजीयूजी के कैडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
हवलदार रविन्द्र देसाई के मार्गदर्शन में शिविर में सम्मिलित होंगे कैडेट्स
विज्ञापन

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय (एमजीयूजी) के 102 यूपी बटालियन एनसीसी के अंडर ऑफिसर मोतीलाल और अंडर ऑफिसर अंशिका सिंह ऑल इंडिया माउंटेनिंग ट्रैकिंग कैंप उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह शिविर 4 से 15 फरवरी तक आयोजित होगा। बटालियन के हवलदार रविन्द्र देसाई के मार्गदर्शन में कैडेट्स शिविर में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सुरिंदर सिंह, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव, कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मान सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा, एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कैडेट्स को बधाई दी है। कुलपति प्रो. सुरिंदर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के कैडेट्स कड़े अभ्यास से सैन्य प्रशिक्षण के लिए तैयार हो रहे हैं। पर्वतारोहण के प्रशिक्षण से कैडेट्स में नेतृत्व गुणों का विकास होगा। कैडेट्स के चयन पर विश्वविद्यालय के आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरिधर वेदांतम, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ. डीएस अजीथा, डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. विमल कुमार दुबे, डॉ. रोहित श्रीवास्तव, डॉ. शशिकांत सिंह, जेसीओ सूबेदार धरेश माने व अन्य ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें