फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमजी कॉलेज ने ओमनी स्पोर्ट्स को नौ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित हो रही है स्कूल प्रीमियर लीग
विज्ञापन



36 रनों की पारी खेलने वाले रूद्र चुने गए मैन ऑफ द मैच
गोरखपुर। क्रीड़ा भारती और ओमनी क्रिकेट क्लब की ओर से राप्तीनगर में खेले जा रहे टी-20 स्कूल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को एमजी इंटर कॉलेज और ओमनी क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें एमजी ने ओमनी को एकतरफा मुकाबले में नौ विकेट से हराकर आगे की राह बनाई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमनी स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 19.2 ओवरों में 79 रनों पर ऑलआउट हो गई। ओमनी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से अभिनय मिश्रा ने 15, सौर यादव ने 11 रन, और आर्य के 10 रन का योगदान दिया। वहीं एमजी इंटर कॉलेज के रूद्र ओझा ने तीन विकेट, शिवपाल और बलराम ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमजी इंटर कॉलेज के कप्तान रूद्र ओझा के 36, शाश्वत गुप्ता के 24 और बलराज यादव के 16 रनों की पारी के बदौलत मैच को मात्र 8.2 ओवरों में नौ विकेट से जीत लिया। ओमनी स्पोर्ट्स क्लब के आर्या को एक मात्र विकेट मिला। मैच के मैन ऑफ द मैच रूद्र ओझा चुने गए। उन्हें यह पुरस्कार मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के अनंत वर्धन मल्ल व विशिष्ट अतिथि सुशील के हाथों मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष आशीष जायसवाल, उपाध्यक्ष अवनीश कुमार उपाध्याय, महामंत्री मानवेंद्र सिंह, प्रवीण त्रिपाठी, राहुल यादव, अजय मिश्रा, अमर सिंह, नेहाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें