गुलरिहा इलाके की 23 वर्षीय युवती ने मौलवी पर दर्ज कराया था केस
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी आरोपी तजुद्दीन गिरफ्तार
गोरखपुर। गुलरिहा थाने की पुलिस ने यौन उत्पीड़न केस में वांछित मौलवी तजुद्दीन को उसके मऊ स्थित घर से शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर मौलवी को दोपहर बाद गोरखपुर लाकर कानून प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भिजवा दिया गया। गुलरिहा इलाके की 23 वर्षीय युवती ने मौलाना पर शादी का झांसा देकर एक साल तक यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर तीन जून को केस दर्ज कराया था।
युवती ने गुलरिहा थाने में तहरीर देकर बताया था कि गांव स्थित धार्मिक स्थल पर मौलवी तजुद्दीन दो वर्ष से नमाज पढ़ा रहा था। मौलवी से उसका प्रेम संबंध हो गया। मौलवी शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। आठ माह से गर्भवती हूं, इस बीच कई बार मौलाना से शादी करने के लिए बात भी की। हर बार वह टालमटोल करता रहा। एक जून को शादी के लिए दबाव बनाया तो वह कहीं भाग गया।