फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पहली बार नेपाली भाषा में प्रकाशित होगा मत्स्य पुराण

विज्ञापन
विज्ञापन
मत्स्य पुराण का नेपाली भाषा में हो चुका है अनुवाद
विज्ञापन

नेपाल में चल रहा संपादन का कार्य

गोरखपुर। धार्मिक पुस्तकों के प्रकाशन में गीता प्रेस की ख्याति विदेशों तक फैली है। गीता प्रेस देश-विदेश के पाठकों को धार्मिक पुस्तकें उपलब्ध करा रहा है। इसी कड़ी में गीता प्रेस अब मत्स्य पुराण को पहली बार नेपाली भाषा में प्रकाशित करने जा रहा है।

इसके पहले गीता प्रेस की ओर से दुर्गासप्तशती पुस्तक को नेपाली भाषा में प्रकाशित किया गया है जिसे नवरात्र के पहले ही नेपाल भेज दिया गया था। गीता प्रेस नेपाल शाखा के संस्थापक जय किशन सारडा ने बताया कि नेपाल में इस धार्मिक पुस्तक को नेपाली भाषा में प्रकाशित करवाने की मांग काफी ज्यादा थी। काफी समय से इस पुस्तक का नेपाली भाषा में अनुवाद किया जा रहा था जिसे पूरा कर लिया गया है। पहली बार में लगभग दो हजार प्रतियों का प्रकाशन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता प्रेस में कुछ नई मशीनें आ जाने से प्रकाशन की रफ्तार बढ़ी है। इससे गीता प्रेस किताबों की मांग को काफी हद तक पूरा कर पा रहा है। गीता प्रेस के प्रबंधक लाल मणि तिवारी ने बताया कि काफी समय से मत्स्य पुराण का नेपाली भाषा में अनुवाद किया जा रहा था। अनुवाद पूरा होने के बाद संपादन का कार्य हो रहा है। इसके बाद इसको नेपाली भाषा में प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें