फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दिल्ली में पकड़ा गया टप्पेबाज, ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह का एक और सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ा है। शाहपुर पुलिस ने दिल्ली से आरोपी कृष्णा उर्फ गोपाल को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे ट्रांजिट रिमांड पर गोरखपुर लाया गया। पूछताछ के बाद दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि कृष्णा और उसके साथियों ने 29 अगस्त की सुबह एक निजी कंपनी अधिकारी की गाड़ी का शीशा तोड़कर लैपटाॅप और 25 हजार रुपये नगद उड़ाए थे। घटना के बाद पुलिस ने जांच की तो गिरोह की पहचान हो गई। गिरोह के दो सदस्य, जो कर्नाटक और कुशीनगर के रहने वाले हैं, उन्हें रामगढ़ताल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा था। भागे हुए तीन में से एक आरोपी कृष्णा को दिल्ली के अन्ना नगर से दबोचा गया। आरोपी को सीजेएम साउथ वेस्ट जिला, द्वारका कोर्ट में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें