गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय और दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के बीच उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, उन्नयन और शोध पर साथ मिलकर काम करने के लिए समझौता (एमओयू) हुआ है। बृहस्पतिवार को इस एमओयू का आदान-प्रदान दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केएन सिंह और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी के बीच हुआ।
एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि सीयूएसबी और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय अकादमिक गुणवत्ता के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर कार्य करेंगे। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि सीयूएसबी के साथ हुए एमओयू से शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने कहा कि इस एमओयू से शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों के नए आयाम खुलेंगे।
इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. विमल कुमार दूबे, उप कुलसचिव प्रशासन श्रीकांत, गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य डॉ. डीएस अजीथा, आयुर्वेद संकाय के प्राचार्य डॉ. मंजूनाथ एनएस, फार्मेसी संकाय के प्राचार्य डॉ. शशिकांत सिंह, पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित श्रीवावस्त, डॉ. संदीप श्रीवास्तव आदि भी मौजूद रहे।