फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मदरसा बोर्ड का रिजल्ट घोषित, छात्रों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उप्र मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी), सीनियर सेकेंडरी (आलिम), कामिल एवं फाजिल परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षा में जिले के 42 मदरसों के करीब 75 फीसदी परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के लिए 1795 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। परिणाम घोषणा के बाद कामयाब छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। ज्यादातर मदरसों के छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। कई मदरसों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उत्तीर्ण छात्रों दानिश रज़ा, सैयद कासिफ, निशात, मोहम्मद अनस, सैफ अली, अशरफ रजा, शहाना खातून आदि ने खुशी का इजहार किया। सोशल मीडिया पर भी छात्रों ने खुशी साझा की। परीक्षा परिणाम मदरसा बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। परीक्षा जिले में बनाए गए छह केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में दो पालियों में हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें