फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महराज जी! पढ़ना चाहती हूं, फीस के लिए पैसे नहीं हैं..सुनकर भावुक हुए सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता दर्शन : सीएम योगी ने फीस माफ नहीं होने पर स्वयं देने का दिया भरोसा
विज्ञापन

गोरखपुर। कोतवाली क्षेत्र के पुर्दिलपुर की कक्षा सात की छात्रा पंखुड़ी मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में पहुंचीं और मुख्यमंत्री से मिलकर फीस माफ कराने का अनुरोध किया। पंखुड़ी ने बताया कि आर्थिक कारणों से परिवार के लोग प्राइवेट स्कूल की महंगी फीस नहीं दे पा रहे। यह सुनकर सीएम भावुक हो गए। अफसरों को निर्देशित किया कि फीस के अभाव में किसी बेटी की पढ़ाई नहीं छूटनी चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे थे। मुलाकात करने वालों की कतार में कक्षा सात में पढ़ने वाली पंखुड़ी त्रिपाठी भी थीं। मुख्यमंत्री जब पंखुड़ी के पास पहुंचे तो उन्हें प्रार्थना पत्र देते हुए कहा-महाराज जी! पढ़ना चाहती हूं, फीस माफ करवा दीजिए या फीस का इंतजाम करा दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंखुड़ी ने बताया कि वह एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ती हैं। पिता बीमार हैं और मां एक दुकान में काम करके परिवार का खर्च चलाती हैं। बड़ा भाई भी 12वीं में पढ़ता है। बताया कि फीस जमा नहीं कर पाने के कारण आज वह स्कूल जाने की बजाय मुख्यमंत्री के पास मदद की गुहार लेकर आई हैं। मुख्यमंत्री ने पंखुड़ी को आश्वस्त किया कि फीस के अभाव में पढ़ाई नहीं रुकेगी। फीस माफ नहीं होने पर स्वयं देने का भरोसा दिया। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने 100 लोगों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए अफसरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें