फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मगहर स्टेशन बनेगा जंक्शन, वाई कनेक्शन से वाराणसी से जुड़ेगी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे की मुख्य लाइन लखनऊ-गोरखपुर का मगहर स्टेशन आने वाले समय में जंक्शन बन जाएगा। दरअसल इस स्टेशन से एक रेल लाइन सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन में वाई कनेक्शन के तौर पर जुड़ेगी। इससे सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन से वाराणसी की तरफ से आने वाली ट्रेनों को गोरखपुर जंक्शन आने के लिए इंजन रिवर्सल (दिशा परिवर्तन) नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इससे पहले वाई कनेक्शन के जरिए भटनी जंक्शन पर भी वाराणसी से छपरा जाने वाली ट्रेनों के लिए अलग रूट बनाया गया था। अब वही फार्मूला ऐसे सभी स्टेशनों पर लागू किया जाएगा, जहां इंजन रिवर्सल की समस्या हो सकती है।
सहजनवां से दोहरीघाट तक जो रेल लाइन बिछाई जानी है, उस पर लखनऊ की तरफ से ट्रेनों का आवागमन तो सीधा होगा, लेकिन अगर ट्रेन को गोरखपुर की तरफ मोड़ना पड़ा तो इसके लिए पहले ट्रेन को सहजनवां स्टेशन पर खड़ा करना पड़ेगा, इसके बाद इंजन की दिशा बदलकर उसका मुंह दोहरीघाट की तरफ करना पड़ेगा। इस प्रक्रिया में कम से कम 20 मिनट का समय और कई अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रेन को खड़ा करने और इंजन को आगे-पीछे करने के लिए भी दो लाइनों की जरूरत होगी। इस दौरान स्टेशन की उस लाइन पर अन्य ट्रेनों का आवागमन बाधित रहेगा। चूंकि, सहजनवां स्टेशन लखनऊ-गोरखपुर के अति व्यस्त रूट पर है, ऐसे में वहां करीब आधे घंटे तक लाइन व्यस्त रखने से दूसरी ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो जाएगा। इसीलिए यह निर्णय लिया गया है कि जो नई लाइन बिछाई जाएगी, उसके साथ ही सहजनवां से मगहर के बीच वाई कनेक्शन के तौर पर एक अतिरिक्त लाइन बिछाई जाएगी।
इस लाइन पर आने वाली ट्रेन घूमकर गोरखपुर जंक्शन की तरफ मुड़ जाएगी। इससे न तो इंजन घुमाना पड़ेगा, न ही ट्रेन को अतिरिक्त समय तक वहां रोकना पड़ेगा।

वर्जनपहले कई ऐसी लाइनें थीं, जिन पर ट्रेन चलाने के लिए इंजन की दिशा मोड़नी होती थी। इसलिए अब जो भी नई लाइन बिछाई जा रही है, वहां इस बात का ख्याल रखा जा रहा है कि इंजन रिवर्सल की नौबत न आए। सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन के लिए भी यह व्यवस्था की गई है कि वाई कनेक्शन के जरिए इंजन का मुंह सीधे गोरखपुर की तरफ हो जाए। इससे श्रम व समय दोनों की बचत होगी। इसके लिए बजट भी स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन


-पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें