फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑरेंज अलर्ट: मिलेगी उमस से राहत...आज से दो दिन झमाझम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर और आसपास इलाकों में इन दिनों मानसून सक्रिय है। अभी इसके मंगलवार तक सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल छाने के साथ झमाझम बारिश होगी। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। उधर, शनिवार की रात और रविवार की सुबह तक बारिश होती रही। मौसम विभाग ने शाम पांच बजे तक 14.8 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों की मानें तो शनिवार की सुबह बंगाल की खाड़ी में एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हुआ है। इसका असर 22 व 23 अगस्त को देखने को मिलेगा। उधर, शनिवार को दिन में आर्द्रता घटकर न्यूनतम 64 प्रतिशत पहुंच गया। इसके चलते पूरे दिन उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रही। वहीं आसमान साफ होने से दिन में चटक धूप झुलसाती रही।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि रविवार को भी जोरदार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था, लेकिन हल्की बारिश होकर रह गई। दिन में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें