फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: माफिया सुधीर सिंह ने दी अग्रिम जमानत की अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन जून को सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में दाखिल की अर्जी, 10 जून को होगी सुनवाई
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रदेश के 68 माफिया की सूची में शामिल सुधीर सिंह ने अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की अर्जी दी है। यह अर्जी तीन जून को सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में दाखिल की गई, जिस पर अब 10 जून को सुनवाई होनी है। सुधीर सिंह के अधिवक्ता ने कोर्ट में कई तर्कों के साथ यह दावा किया है कि उनके मुवक्किल को झूठे केस में फंसाया गया है और उसकी गिरफ्तारी से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचेगी।
माफिया सुधीर की तरफ से दिए गए आवेदन में लिखा है कि उसने किसी प्रकार का अपराध नहीं किया। उसके खिलाफ दर्ज किया गया केस पूरी तरह रंजिशन और फर्जी तरीके से बनाया गया है। उन्होंने इस बात पर भी सवाल उठाया है कि घटना 27 मई की रात की बताई गई है, लेकिन केस अगले दिन यानी 28 मई को दर्ज कराया गया। एफआईआर में देरी का कोई स्पष्ट कारण नहीं दिया गया है। गलत तथ्यों के आधार पर दर्ज केस का इस्तेमाल कर पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है, जिससे समाज में उसकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, सुधीर सिंह भागा हुआ है, उसकी गिरफ्तारी के लिए खजनी पुलिस के साथ ही एसटीएफ और जिले की क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस पहले ही उसके घर, रिश्तेदारों और जमानतदारों के यहां दबिश दे चुकी है, लेकिन उसे अब तक पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें