फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मदरसा बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन 343 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर

Tue, 18 Feb 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सोमवार को उप्र मदरसा शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाएं जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक शुरू हुईं। परीक्षा में 40 मदरसों के 1210 परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन 1210 में से 867 हाजिर व 343 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन

नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में सचल दल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। सीसीटीवी की निगरानी में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक पहली पाली में मुंशी/मौलवी (सेकेंड्री) और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली में आलिम (सीनियर सेकेंड्री) की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों पर इंटरनेट की व्यवस्था रही जिससे परीक्षा की वेब कास्टिंग भी हुई। परीक्षा केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहा। पहली पाली में मुंशी/मौलवी (सेकेण्डरी) की परीक्षा हुई। पहली पाली में 963 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 658 परीक्षार्थी हाजिर व 305 गैर हाजिर रहे। वहीं दूसरी पाली में आलिम (सीनियर सेकेंड्री) की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में 247 पंजीकृत परीक्षार्थी में 38 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें