फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मैडम.. झाड़फूंक बंद करने को कहने पर दे रहे हैं जान मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुमरी खास की रुकसाना ने तहसीलदार को दिया प्रार्थना पत्र
विज्ञापन

सरदारनगर/चौरीचौरा। चौरीचौरा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डुमरी खास निवासी रुकसाना खातून ने तहसीलदार निशा श्रीवास्तव को प्रार्थनापत्र देकर गांव में झाड़फूंक बंद करने की गुहार लगाई। रुकसाना आरोप है कि जब वह झाड़फूंक बंद कराने जाती है तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हैं। तहसीलदार ने इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस व अन्य विभागों से कुल 169 मामले आए। मौके पर 9 मामलों को निस्तारित किया गया।
विज्ञापन

समाधान दिवस में पहुंची डुमरी खास निवासी रुकसाना पत्नी मुख्तार शाह ने बताया कि घर के सामने मजार बनाकर झाड़फूंक किया जाता है। यहां काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा होती है। अगल-बगल की महिलाओं को घर से बाहर निकलने में परेशानी होती है। आरोप है कि बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत होती है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। तहसीलदार निशा श्रीवास्तव ने पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस दौरान राजस्व, पुलिस व अन्य विभागों से संबंधित कुल 169 मामले आए। मौके पर 9 मामलों का निस्तारित किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभाग को निस्तारण के लिए निर्देश किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें