फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मशीन चालक ने ठेकेदार पर लगाया अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। थाना क्षेत्र के गीडा सेक्टर-26 स्थित कंपनी में मिक्सर मशीन चालक ने ठेकेदार पर बुधवार को अपहरण कर मारने-पीटने का आरोप लगाया। चालक की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। चालक के समर्थन में सुहेलदेव पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से वार्ता कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कानपुर देहात के डेरापुर ग्राम पलिया वार्ड नंबर छह कृष्णानगर निवासी कपिल गीडा सेक्टर-26 स्थित निर्माणाधीन फैक्ट्री के कंस्ट्रक्शन कंपनी में मिक्सर मशीन चालक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मालिक की शह पर ठेकेदार ने दो अन्य के साथ मिलकर सोमवार को अपहरण कर कमरे बंद कर मारपीट की। सादे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिया। चोरी में फंसाने की धमकी देने के साथ ही परिजनों से 45 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने सहजनवां पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार तीन दिन पहले पीआरबी पुलिस गई थी, जिसमें पैसे का लेन-देन सामने आया था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें