फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऑनलाइन गेम में रुपये गंवाए, गढ़ी अपहरण और लूट की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां थाने में मंगलवार को छात्र ने दी थी अपहरण और लूट की सूचना
विज्ञापन

बुलेट सवार युवकों पर अपहरण कर बस्ती ले जाने का लगाया था आरोप
सहजनवां। हाईस्कूल के छात्र ने ऑनलाइन गेम में रुपये हारने के बाद अपहरण और लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। सहजनवां थाने की पुलिस से अपहरण कर बस्ती ले जाने और 13 हजार रुपये ग्राहक सेवा केंद्र से निकलवाकर लेने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बैंक खाते की जांच शुरू की तो उसकी पोल खुल गई। इसके बाद शर्मिंदा होकर छात्र ने हकीकत बयां कर दी।
एसपी उत्तरी जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सहजनवा क्षेत्र के माड़र गांव के रहने वाले हाईस्कूल के छात्र की बहन गर्भवती है। उसके इलाज के लिए छात्र के खाते में मुंबई में काम करने वाले पिता ने नौ हजार और बहनोई ने चार हजार रुपये भेजे थे। 12 जनवरी को छात्र ऑनलाइन विंजो गेम में 12 हजार रुपये हार गया। इसके बाद वह 14 जनवरी को संतकबीरनगर गया। वहां पर चार सौ रुपये की चाट खाई। इसके बाद बस में सवार होकर बस्ती गया। छात्र ने बताया कि वहां पर उसकी जेब से बचे तीन सौ रुपये गिर गए।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों से मदद मांग कर बस से सहजनवां आया और अपहरण और लूट की कहानी बताई। छात्र की बहन की शादी चिलुआताल थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर माफी के खुजरहवा टोला में हुई है। प्रसव का समय नजदीक होने के कारण बहन मायके में ही रह रही है। प्रसव के लिए बहनोई और पिता ने अमन के खाते में ऑनलाइन रुपये भेजे थे।
विज्ञापन



00
थाने पर दी थी अपहरण की सूचना
सहजनवां क्षेत्र के माड़र गांव निवासी रामलक्षन मुंबई में रहकर पेंट पॉलिश का काम करते हैं। उनका 16 वर्षीय बेटा सहजनवां कस्बे के एक इंटर काॅलेज में हाईस्कूल का छात्र है। मंगलवार को छात्र ने पुलिस को बताया था कि सोमवार को छुट्टी की जानकारी नहीं होने के कारण साइकिल से विद्यालय पहुंचा। विद्यालय बंद होने के कारण वहां खेलने के बाद साइकिल से हाईवे पर आया। इसी दौरान एक बुलेट से दो व्यक्ति आए और उससे स्कूल के बारे में पूछताछ की। फिर जबरन बुलेट पर बैठा लिया। बुलेट सवार बस्ती ले गए और वहां ग्राहक सेवा केंद्र पर जबरन अंगूठा लगवाकर 12 हजार रुपये निकलवा लिए और उसे बस्ती में ही छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें