फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लिंक एक्सप्रेस-वे का कार्य पूरा.. आवागमन के लिए जल्द खोला जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने कहा कि निर्माण व सड़कों के चौड़ीकरण कार्यों में आने वाली समस्याओं को संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर अतिशीघ्र निस्तारण करके कार्यों को समय से पूर्ण करें। इस दौरान यूपीडा के अधिकारियों ने बताया कि लिंक एक्सप्रेस-वे का कार्य पूरा हो गया है, जल्द ही इसे आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


कमिश्नर, आयुक्त सभागार में शुक्रवार को जिले में 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन और सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि निर्माणाधीन सभी पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कर लिया जाएगा।
कमिश्नर ने भटहट-बांसस्थान, पैडलेगंज से फिराक चौराहा और देवरिया बाईपास फोरलेन की निर्माण की समीक्षा करते हुए रजिस्ट्री के कार्याें में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएम कृष्णा करूणेश, सीडीओ संजय कुमार मीना, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, एसडीएम (सदर) मृणाली अविनाश जोशी, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गोंड आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें