फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खुदकुशी के लिए पुल पर चढ़ी विवाहिता, राहगीरों ने रोका

Sat, 17 Aug 2024 04:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। क्षेत्र के बांसस्थान में बृहस्पतिवार दोपहर में पति से नाराज एक नवविवाहिता छलांग लगाने के लिए पुल पर चढ़ गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दौड़कर उसे कूदने से रोका। सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने महिला और उसके पति को थाने लाकर समझाया। इसके बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जैनपुर निवासी युवक का चिलुआताल क्षेत्र के मोहरीपुर की रहने वाली युवती से छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात दोनों के परिवार को पता चली तो युवती के भाई ने युवक के घर जाकर विवाद किया था। मामला गुलरिहा थाने पहुंचा तो पुलिस की मध्यस्थता से प्रेमी जोड़े ने कोर्ट में शादी की और साथ रहने लगे। मंगलवार को महिला ने पति से मायके जाने की बात कही। इस पर पति ने मना कर दिया। जिससे नाराज विवाहिता बृहस्पतिवार को बांसस्थान पहुंची और पानी में छलांग लगाने के लिए पुल पर चढ़ गई। राहगीरों ने महिला को कूदने से रोका। सरैया ग्राम प्रधान ने गुलरिहा पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें