फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेस-वे : सीएम करेंगे 20 को उद्घाटन, अभी तक चल रहा है काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में बह रही है सर्विस लेन की मिट्टी, मेन रोड पर लगे चैनल भी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

भगवानपुर टोल प्लाजा के पास बन रहा मुख्य पंडाल
गोरखपुर। लिंक एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन की तैयारियां तेज हो गई हैं। भगवानपुर टोल प्लाजा पर जर्मन हैंगर भी लगने लगा है। दूसरी तरफ अभी भी सड़क पर निर्माण व मरम्मत कार्य चल रहा है। ऐसे में सड़क पर आवागमन शुरू होने के बाद यात्रियों को सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से जूझना पड़ेगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए लखनऊ, कानपुर, आगरा होते हुए दिल्ली को गोरखपुर से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे का 20 जून को उद्घाटन होना है। सीएम दोपहर एक बजे भगवानपुर टोल प्लाजा से इसका लोकार्पण करेंगे। लेकिन इस सड़क पर निर्माण कार्य अभी तक चल रहा है। सबसे बड़ा खतरा मेन रोड व सर्विस रोड पर अधूरे कार्य ही हैं। कई जगह सड़क के किनारे लगी रेलिंग क्षतिग्रस्त हैं। वहीं, सर्विस लेन के किनारे की मिट्टी बारिश में बह गई है, जिसे ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी बड़े जोखिम हैं इस राह में
उनवल। लिंक एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण समारोह के लिए भगवानपुर स्थित कार्यक्रम स्थल को सजाने-संवारने का काम तेजी से चल रहा है। मेन रोड पर रामपुर समेत कई जगह किनारे की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिसे मंगलवार को ठीक करने में जिम्मेदार व मजदूर जुटे थे। डिवाइडर टूटे होने से उधर से जानवरों के सड़क पर आने का खतरा रहता है। भीटी खोरिया में पुलिया के पास सड़क पर गिट्टी बिखरी थी। यहां भी रेलिंग उखड़ी थी। इसके अलावा तालनवर में सर्विस लेन की मिट्टी बारिश में बह गई थी। जैतपुर के पास पेप्सिको की तरफ जाने वाली बाईपास सड़क भी क्षतिग्रस्त है, जबकि यह एक तरफ हाइवे तो दूसरी तरफ लिंक एक्सप्रेस-वे से जुड़ती है। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें