फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विवाद में लेखपाल ने निकाली पिस्टल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बांसगांव तहसील के लेखपाल संतोष कुमार राठौर को पुलिस ने सोमवार को रामगढ़ताल इलाके में एक विवाद के दौरान पिस्टल निकालने पर गिरफ्तार कर लिया। पिस्टल जम्मू में लाइसेंस बनवाकर खरीदी गई थी। लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं हुआ था। संतोष परिवार के साथ चिलुआताल के करीमनगर में रहते हैं। रामगढ़ताल इलाके में उन्होंने जमीन खरीदी है। निर्माण कार्य कराने के दौरान विवाद के दौरान उन्होंने पिस्टल निकाल ली थी। संतोष सेना से सेवानिवृत भी हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से गगहा थाना क्षेत्र के गरयाकोल गांव के रहने वाले लेखपाल संतोष कुमार राठौर बांसगांव तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। सोमवार को संतोष जब अपनी जमीन पर निर्माण कार्य कराने पहुंचे तो वहां पर दूसरे पक्ष के लोग दिनेश, ध्रुव और चून्नू से उनका विवाद हो गया। इसी बीच दिनेश ने पुलिस को सूचना दी कि संतोष ने पिस्टल से फायरिंग की है। सूचना मिलने के बाद सीओ कैंट योगेंद्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तलाशी लेकर संतोष के कब्जे से एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए। पुलिस ने जांच की तो यह सामने आया कि संतोष राठौर ने पिस्टल जम्मू-कश्मीर में खरीदी थी, उसका नवीनीकरण नहीं हुआ है। पिस्टल और कारतूस जब्त कर रामगढ़ताल थाना पुलिस ने संतोष को हिरासत में ले लिया और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भिजवा दिया। मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष के दिनेश, ध्रुव और चून्नू पर केस दर्ज कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें