फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सुथनी में खुलेगा लर्निंग एंड ट्रेनिंग सेंटर, कचरा निस्तारण संबंधी मिलेगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कचरा प्रबंधन, रीसाइक्लिंग, अपशिष्ट से संबंधित उद्यमिता के लिए किया जाएगा प्रशिक्षित
विज्ञापन

देश भर के लोग यहां लेंगे प्रशिक्षण
गोरखपुर। नगर निगम की पहल पर सहजनवां के सुथनी गांव में 40 एकड़ क्षेत्र में इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट सिटी बना रही है। यहां राष्ट्रीय स्तर का लर्निंग एंड ट्रेनिंग सेंटर भी बनेगा। जहां देशभर के नगर निकायों, सफाईकर्मियों, पर्यावरणविदों, इंजीनियरों और प्रशासनिक अधिकारियों को कचरा प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह सेंटर तकनीकी प्रदर्शन कार्यशालाओं, नवाचारों और शहरी विकास के लिए ज्ञान का केंद्र बनेगा। प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया (एएससीआई), हैदराबाद और पर्यावरण मंत्रालय के सहयोग से इस केंद्र को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। यहां कचरे को संसाधन के रूप में उपयोग करने की सोच को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। यह केंद्र पूर्वांचल ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में शहरी स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन का मॉडल बनेगा।
विज्ञापन



सूखे कचरे से चारकोल का होगा उत्पादन
परियोजना के तहत 500 टन प्रतिदिन की क्षमता वाला वेस्ट-टू-चारकोल संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। इसमें एनटीपीसी लगभग 300 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। इस संयंत्र में सूखे कचरे से चारकोल उत्पादन होगा। इससे राजस्व सृजन के साथ-साथ कचरे का प्रभावी निस्तारण होगा। इसका ट्रायल शुरू हो चुका है। इस परियोजना से लैंडफिल पर निर्भरता कम होगी और बायोमिथेनेशन व कंपोस्टिंग के जरिये मीथेन उत्सर्जन पर नियंत्रण लगेगा। परियोजना के अवर अभियंता सुलेख यादव के अनुसार, यह केंद्र न केवल कचरा निस्तारण का हब बनेगा। बल्कि तकनीकी प्रदर्शनियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और समूह अभ्यास सत्रों के माध्यम से शहरी विकास की दिशा को नया आयाम देगा।
विज्ञापन



कोट
यह केंद्र अगले साल से पूर्ण क्षमता के साथ कार्य शुरू कर देगा। इसे लर्निंग सेंटर के रूप में बनाया जा रहा है। देशभर के प्रतिनिधि यहां आधुनिक कचरा प्रबंधन तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
- गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें