फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पीएसी के जवानों के लिए 11 मंजिला बैरक टॉवर तैयार, जल्द होगा लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
200 जवानों की क्षमता वाला है यह टॉवर, लिफ्ट सहित कई सुविधाएं
विज्ञापन


करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है निर्माण
गोरखपुर। 26वीं वाहिनी पीएसी परिसर में जवानों के लिए 200 बेड की क्षमता वाला बहुमंजिला बैरक बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों होने की उम्मीद है।

26वीं वाहिनी पीएसी में 11 मंजिला बैरक टॉवर बनाने के लिए 11 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई थी। अब यह टॉवर बनकर तैयार है। टॉवर के भूमि तल पर डायनिंग हॉल, लॉबी किचन, बरामदा, टॉयलेट, दो लिफ्ट, दो स्टेयरकेस का निर्माण कराया गया है। टॉवर के प्रथम तल पर डायनिंग हॉल, ओपेन टैरेस, लॉबी, रिक्रिएशन हॉल, टॉयलेट, लिफ्ट, स्टेयरकेस निर्मित है। द्वितीय तल से 11वें तल तक प्रत्येक फ्लोर पर चार कमरे बनवाए गए हैं। हर कमरा पांच जवानों की क्षमता का है। इसके अलावा चार टॉयलेट, लिफ्ट और स्टेयरकेस का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग (भवन खंड) द्वारा बनाए गए इस बैरक टॉवर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, आरसीसी टैंक, सेप्टिक टैंक, विद्युत आपूर्ति के लिए डीजी सेट, फायर सेफ्टी आदि की भी व्यवस्था की गई है। इसका निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अब इसके लोकार्पण की तैयारी की जा रही है। बहु मंजिला बैरक टॉवर बन जाने से अब पीएसी जवानों को रहने में काफी सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें