फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में सीमेंट फैक्टरी के लिए भूमि का आवंटन जून में

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भव्य कार्यक्रम का होगा आयोजन
विज्ञापन

सीमेंट फैक्टरियों की स्थापना के लिए सबसे पहले किया जाएगा एमओयू

धुरियापार चीनी मिल व आसपास के क्षेत्र में विकसित होंगे दो सेक्टर
गोरखपुर। धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र में सीमेंट फैक्टरी की स्थापना के लिए जून में एक भव्य समारोह के दौरान एमओयू होगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री भी रहेंगे। इसके लिए गीडा प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीमेंट फैक्टरी लगाने को इच्छुक कंपनियां श्री सीमेंट और अदाणी समूह के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता भी चल रही है। धुरियापार चीनी मिल परिसर व आसपास के क्षेत्र को मिलाकर दो सेक्टर सबसे पहले विकसित किए जाएंगे।
गोरखपुर के पिछड़े इलाके में शामिल धुरियापार की बंद चीनी मिल के पास ही 5500 एकड़ में गीडा की तर्ज पर धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इसका प्रबंधन भी गीडा प्रशासन ही करेगा। पहले चरण में 1600 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इसमें से करीब 600 एकड़ जमीन गीडा प्रशासन को मिल चुकी है। शेष जमीन के अधिग्रहण के लिए प्रयास चल रहा है। पिछले साल अदाणी समूह और श्री सीमेंट कंपनी की तरफ से गोरखपुर में सीमेंट फैक्टरी के लिए पूंजी निवेश का प्रस्ताव दिया गया था। इन दोनों फैक्टरियों को 55-55 एकड़ जमीन धुरियापार इलाके में आवंटित करने का निर्णय लिया गया है। गीडा बोर्ड की बैठक में धुरियापार के मास्टर प्लान को मंजूर किया जा चुका है। अब इसे शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया है। इस बीच गीडा प्रशासन ने दोनों सीमेंट कंपनियों श्री सीमेंट और अदाणी समूह के साथ धुरियापार में निवेश प्रस्ताव पर चर्चा शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि जून में इन्हें जमीन आवंटित कर दी जाएगी।
विज्ञापन


नए सेक्टरों का जून में होगा शिलान्यास
जमीन आवंटन से पहले धुरियापार चीनी मिल व आसपास की जमीनों को मिलाकर दो सेक्टर विकसित करने की योजना है। इसके लिए जल्द ही मिट्टी भराई का काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा वहां सड़क, नाली, पथ प्रकाश समेत अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे। इसके लिए टेंडर अगले महीने निकाले जाने की संभावना है। इन कार्यों का शिलान्यास जून में मुख्यमंत्री के हाथों होगा। इसी कार्यक्रम में जमीनों का आवंटन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


कोट
धुरियापार में जून में बड़ा आयोजन कराने की तैयारी है। उस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सीमेंट फैक्टरियों को जमीन आवंटित कराया जाएगा। इससे पहले दो बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से निवेश प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है।
- अनुज मलिक, सीईओ गीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें