फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हाईकोर्ट जाएंगे खरैया पोखरावासी... नगर निगम बना रहा सुंदरीकरण की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। खरैया पोखरा को नगर निगम पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करेगा। इसके सुंदरीकरण की योजना बनाई जा रही है। वहीं मकान टूटने से परेशान लोग अब हाईकोर्ट की शरण में जाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने बुधवार को पक्के मकानों की चहारदीवारी तोड़कर उन्हें एक महीने के अंदर जगह खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। पीड़ित अभयानंद शुक्ला बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में थे। बृहस्पतिवार को वह भागकर गोरखपुर आए और कागजात लेकर फिर जाने वाले हैं। कपिल देव पाठक हाईकोर्ट में अपील करेंगे ताकि नगर निगम की कार्रवाई आगे न बढ़े।
नगर निगम पोखरे का सुंदरीकरण करने की योजना बना रहा है। इसके चारों तरफ जाॅगिंग ट्रैक बनेगा और बैठने के लिए बेंच और लाइटें लगाई जाएंगी। नगर निगम ने शहर के सभी ताल व पोखरों के सुंदरीकरण की योजना बनाई है। ताकि अपने घरों के आसपास ही लोगों को परिवार के साथ घूमने-फिरने के लिए एक जगह मिल सके। अभी पूरे शहर की भीड़ रामगढ़ताल की ओर जाती है, इससे शाम के समय वहां जाम की स्थिति हो जाती है। शहर में कई स्थानों पर पिकनिक स्पॉट होने से भीड़ बंट जाएगी। योजना के मुताबिक, पोखरे पास ही योग प्वाइंट भी बनाया जाएगा। पिकनिक स्पॉट होने से यहां साफ-सफाई भी बेहतर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें