फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलावती हत्याकांड : फॉरेंसिक टीम ने दोबारा शुरु की जांच, भूसे के कमरे में मिले खून के निशान

Fri, 10 Oct 2025 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज के भुईधरपुर गांव में हुई हत्या का मामला
विज्ञापन

भरोहिया। पीपीगंज थानाक्षेत्र के भुईधरपुर गांव में दो सप्ताह पूर्व हुई निर्मम हत्या का मामला अब भी पुलिस और फॉरेंसिक टीम के लिए पहेली बना हुआ है। बृहस्पतिवार को फॉरेंसिक टीम दोबारा मृतका कलावती यादव के घर जांच करने पहुंची। जहां टीम ने भूसे वाले कमरे में जांच पड़ताल की। वहां दो जगह खून के निशान मिले हैं। इसके बाद टीम ने सैंपल फॉरेंसिक लैब भेज दिया।
दो सप्ताह पहले कलावती की गला काटकर हत्या कर शव सड़क किनारे बगीचे में फेंक दिया गया था। मामले के खुलासे के लिए पीपीगंज पुलिस समेत पांच टीम जांच में जुटी है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जांच में पुलिस को एक अहम सुराग मिला है। मृतका के भूसे के कमरे में खून के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने सैंपइन निशानों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह खून मृतका के हैं या किसी अन्य के। इधर, पुलिस ने हत्या के मामले में गांव के चार संदिग्धों को थाने बुलाकर पूछताछ कर रही है। बृहस्पतिवार दोपहर एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने भी इन चारों से पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारों को जल्द पकड़ने का दावा किया है। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वे हत्यारों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में पीपीगंज पुलिस और मृतका के परिजन किसी भी तरह की जानकारी साझा करने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें