फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पशु तस्करी, लूट व छिनैती के दो आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामले
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले में संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कैंट पुलिस ने दो शातिर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों आरोपी पशु तस्करी, लूट और छिनैती जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले सक्रिय गिरोह के गुर्गे हैं।
एसएसपी राजकरन नैय्यर के निर्देश पर थाना प्रभारी संजय सिंह ने गैंग लीडर सूरज चौहान और उसके सहयोगी बिल्लू निषाद उर्फ राम सुधारे के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से शहर और आसपास के इलाकों में लूट, छिनैती, पशु तस्करी की घटनाओं में संलिप्त है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज व बिल्लू का लंबा है आपराधिक इतिहास
कैंट थाना क्षेत्र में गैंग बनाकर लूट, छिनैती और पशु तस्करी जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना सूरज चौहान और उसके सहयोगी बिल्लू निषाद उर्फ राम सुधारे का आपराधिक इतिहास लंबा और गंभीर है। दोनों के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, गोकशी, लूट, अवैध हथियार रखने, आबकारी अधिनियम उल्लंघन सहित दर्जनों केस दर्ज हैं। पिपराइच थाना क्षेत्र के तिकोनिया नंबर दो निवासी सूरज चौहान के खिलाफ शहर के शाहपुर, पिपराइच, कैंट, चिलुआताल, गुलरिहा, खोराबार और चौरीचौरा थानों में करीब तीस से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके सहयोगी पिपराइच के बनटांगिया नर्सरी निवासी बिल्लू निषाद उर्फ राम सुधारे के खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें