फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाजार : हर तीसरे महीने आ रहा एक मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज और बिहार से आ रहे मरीज
विज्ञापन

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हर तीन महीने में कालाजार के एक-दो मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। महराजगंज से आए मरीज से पहले इसी महीने बिहार की 40 वर्षीय महिला का भी यहां इलाज हो चुका है।तेज बुखार और कमजोरी की शिकायत लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आई महिला की जांच के दौरान कालाजार की पुष्टि हुई थी।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया कि देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज और इससे सटे बिहार के कुछ हिस्सों से कालाजार के मरीज गोरखपुर इलाज कराने आते हैं। गंभीर मरीजों को ज्यादा दिन तक निरीक्षण में रखना पड़ता है। बिहार से आई महिला को भर्ती कर पांच दिन तक इलाज किया गया। स्थिति में सुधार हुआ तो उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अंकुर पोद्दार ने बताया कि कालाजार (विसेरल लीशमैनियासिस) एक गंभीर बीमारी है, जो लीशमैनिया परजीवी के कारण होती है। यह बालू मक्खी (सैंडफ्लाई) के काटने से फैलता है। यदि समय पर इलाज न मिले तो यह घातक भी हो सकता है। इस बीमारी से बचाव के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना और मच्छरों से बचाव करना जरूरी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें