फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाइक की ठोकर लगने पर मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खोराबार इलाके का मामला, घर चढ़कर मारपीट का आरोप
विज्ञापन

खोराबार। इलाके में बाइक की ठोकर लगने से दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक पक्ष ने घर चढ़कर तमंचा सटाने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जबकि, दूसरे पक्ष ने मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एक पक्ष की तहरीर के मुताबिक, बृहस्पतिवार की शाम 5:30 बजे खोराबार के अकलोहिया टोला के दो युवक बाइक से चौराहे पर सामन लेने जा रहे थे, तभी उनके गांव के ही तीन युवकों ने अपनी मोटरसाइकिल से ठोकर मार दी। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि शाम के समय घर पर चढ़कर भी मारपीट की गई। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि दोनों युवकों ने मिलकर मारपीट की है, जिसमें दो से तीन लोग घायल हो गए हैं। उन्हें गंभीर चोट लगी है। इस संबंध में सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर देकर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें