फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लुचुई में 92 हजार नगदी सहित लाखों रुपये के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। नगर पंचायत वार्ड नंबर दस लुचुई स्थित एक मकान में सोमवार की रात खिड़की का ग्रिल तोड़कर चोर अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित अजय सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि गीडा सेक्टर-26 में एक फैक्ट्री में सोमवार की रात वह काम करने चले गए। उनके परिजन कस्बा स्थित दूसरे मकान पर गए हुए थे।
विज्ञापन

काम से मंगलवार को जब घर लौटे तो देखा कि घर के पीछे मौजूद खिड़की की ग्रिल तोड़ी गई है। घर में जाने पर देखा कि आलमारी तोड़ कर उसमें रखा आधा किलो चांदी के आभूषण, सोने के चार जोड़ी झुमका, एक प्लेटिनम की अंगूठी व 92 हजार नगदी गायब है। घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी नहीं है। पीड़ित ने एक महिला पर चोरी करने की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें