फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बच्चे के गले पर चाकू रखा... महिला से जेवर और नकदी लूटे- फिर पकड़े भी गए- जानिए कैसे

Sat, 22 Mar 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

सरिता देवी पत्नी हेमंत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम को वह घर के अंदर तीन वर्षीय बच्चे के साथ थीं। इसी दौरान गांव के ही रवि पुत्र बुद्धिराम और सूरज पुत्र रामानंद घर में घुस गए।
विज्ञापन
अपराध
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के सुरसी गांव में शुक्रवार शाम को दो मनबढ़ों ने बच्चे के गले पर चाकू रखकर महिला के जेवर और नकदी लूट लिए। भागते समय ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद थाना ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पिपरहेमा गांव के सुरसी टोला निवासिनी सरिता देवी पत्नी हेमंत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम को वह घर के अंदर तीन वर्षीय बच्चे के साथ थीं। इसी दौरान गांव के ही रवि पुत्र बुद्धिराम और सूरज पुत्र रामानंद घर में घुस गए।

इसके बाद बच्चे को छीनकर उसके गले पर चाकू रखकर जेवर और नकदी लूट ले गए। बच्चे को बचाने की कोशिश में मनबढ़ों ने चाकू से वार कर दिया। इससे उनके हाथ पर चोटें आईं। इसके बाद शोर मचाया तो दोनों बच्चे को छोड़कर भागने लगे।
विज्ञापन


शोर सुनकर ससुर और अन्य ग्रामीण पहुंच गए ओर दोनों को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि आरोपियों को पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा हैं। महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें