फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महराजगंज के व्यापारी का 5.25 लाख रुपये चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा मंडी में सोनौली से सब्जी खरीदने आया था व्यापारी
विज्ञापन

रामगढ़ताल थाना पुलिस ने जांच की तो चालक ही निकला चोर
गोरखपुर। महेवा मंडी में महराजगंज निवासी सब्जी व्यापारी के चालक ने 5.25 लाख रुपये चुराने के बाद चोरी की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से रामगढ़ताल थाना पुलिस ने उसके झूठ का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी चालक थाना सोनौली महुअवा निवासी रमजान उर्फ सल्लू की निशानदेही पर चोरी किए गए पूरे रुपये बरामद कर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के सोनौली के श्यामकाट गांव निवासी सब्जी व्यापारी मुकेश साहनी बृहस्पतिवार की भोर में डीसीएम से सब्जी खरीदने के लिए महेवा मंडी पहुंचे थे। उन्होंने गाड़ी मछली मंडी के पास खड़ी कर दी, जिसमें उनका चालक रमजान उर्फ सल्लू बैठा था। गाड़ी में 5.25 लाख रुपये रखे थे। सब्जी खरीदने के बाद जब मुकेश रुपये लेने पहुंचे तो बैग गायब था। उन्होंने चालक को फोन किया तो उसने बताया कि वह शौचालय में है। लौटकर जब चालक ने गाड़ी की सीट के नीचे रखा लाॅकर खोला तो उसने बताया कि रुपये चोरी हो गए हैं। चोरी का नाटक इतना पुख्ता था कि गाड़ी के विपरीत दिशा का शीशा उतरा था, दरवाजे का लाॅक खुला था और रबर भी निकली हुई थी। इससे ऐसा लग रहा था कि किसी ने जबरन रुपये निकाल लिए। इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की तो आरोपी चालक का झूठ पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें