फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं शहर के जानलेवा कट: जाम-हादसों पर लगेगी लगाम...बंद होंगे 40 'अवैध कट', हो चुकी हैं 6 मौतें

Wed, 08 Jan 2025 11:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो

सार

दिसंबर में मोहद्दीपुर में नहर पुलिया के सामने दो बाइकों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई थी। असुरन, नौसड़ और पैडलेगंज समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में चौड़ी हुई सड़क पर बने अवैध कट के चलते आए दिन हादसे हो रहे थे। इन कट से सड़क पार करने की कोशिश में दिन में जाम भी लग रहा था।
विज्ञापन
शहर के अवैध कट बंद किए जा रहे हैं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 शहर में जाम और हादसों की वजह अवैध कट भी हैं। विभिन्न मार्गों पर ऐसे 40 जगह अवैध कट चिह्नित किए गए हैं। यातायात पुलिस की तरफ से इन्हें चिह्नित कर लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। इसके बाद अवैध कट बंद कराने का काम भी शुरू हो गया है। गोलघर, मोहद्दीपुर, नौसड़, असुरन समेत कई जगह कट बंद भी करा दिए गए हैं।
विज्ञापन


दिसंबर में मोहद्दीपुर में नहर पुलिया के सामने दो बाइकों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई थी। असुरन, नौसड़ और पैडलेगंज समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में चौड़ी हुई सड़क पर बने अवैध कट के चलते आए दिन हादसे हो रहे थे। इन कट से सड़क पार करने की कोशिश में दिन में जाम भी लग रहा था।

इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में कुल 40 अवैध कट चिह्नित किए थे। इसकी सूची पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई थी। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अरविंद कुमार ने बताया कि एसपी ट्रैफिक की तरफ से दी गई लिस्ट के आधार पर कटों को बंद कराया जा रहा है।
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने चिह्नित किए हैं ये अवैध कट
 
जगह    संख्या
सहजनवा से कालेसर   4
कालेसर से नौसड़ 4
नौसड़ से बाघगाड़ा तक  
मोहद्दीपुर से पैडलेगंज  2
मोहद्दीपुर नहर की पुलिया 1
कुनराघाट से एयरपोर्ट तक 4
कुनराघाट से खोराबार  7
असुरन पुलिस चौकी 1
पैडलेगंज से देवरिया बाईपास तिराहा 2
रोडवेज तिराहा से पुलिस लाइंस 2
टीडीएम से ट्रांसपोर्टनगर   4
विश्वविद्यालय से गणेश चौराहा    3
रोडवेज के सामने 1
                                            
विज्ञापन

                          
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें