फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: करंट लगने से छात्रा की मौत मामले की साैंपी जांच रिपोर्ट

Sun, 21 Sep 2025 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम के कुछ अधिकारियों पर गिर सकती है गाज
विज्ञापन


गोरखपुर। मोगलहां में निर्माणाधीन मकान की छत पर करंट लगने से छात्रा की मौत के मामले में रविवार को बिजली निगम के कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। बिजली निगम की ओर से हो रही जांच की रिपोर्ट को शनिवार देर शाम अधीक्षण अभियंता ग्रामीण द्वितीय दीपक कुमार ने मुख्य अभियंता को सौंपी दी।
हालांकि जांच रिपोर्ट का खुलासा शनिवार को नहीं हो पाया। रविवार को मुख्य अभियंता की ओर से इस रिपोर्ट को पढ़कर मंथन किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार अगर कर्मचारी व अधिकारी दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कार्रवाई हो सकती है। बता दें कि गुलरिहा थाना क्षेत्र के मोगलहा में 14 सितंबर की दोपहर 12वीं की छात्रा की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा अपनी मां के साथ निर्माणाधीन मकान पर हो रहे काम को देखने पहुंची थी। इसी दौरान मकान की छत के करीब से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट आ गई थी। मामले की जांच अधीक्षण अभियंता ग्रामीण द्वितीय दीपक कुमार को सौंपी गई थी। छ: दिनों तक चली जांच के बाद शनिवार देर शाम अधीक्षण अभियंता ने मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव को जांच रिपोर्ट सौंप दी।

कोट
छात्रा की मौत के मामले की जांच रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता ग्रामीण द्वितीय ने शनिवार की देर शाम सौंप दी है। रविवार को जांच रिपोर्ट खोली जाएगी।
-आशुतोष श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता, वितरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें