फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रतिबंधित फार्मूला वाले कफ सिरप की जांच शुरू, सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में कफ सिरप पीने से बच्चों की हुई मौत के बाद सरकार ने दिए हैं जांच के आदेश
विज्ञापन

गोरखपुर। राजस्थान में कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत की घटना के बाद देशभर में कफ सिरप की गुणवत्ता की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को गोरखपुर में भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित इरफान मेडिकल स्टोर, सुभाष मेडिकल स्टोर और इंटरनेशनल मेडिकल स्टोर से कफ सिरप के सैंपल लिए।
विज्ञापन

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश पर लिए गए इन सैंपल को जांच एवं विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सहायक उपायुक्त पूरन चंद ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देशित किया गया है कि बिना डॉक्टर के परामर्श के किसी भी दवा, विशेषकर बच्चों के सिरप का विक्रय न किया जाए। इसके अलावा जिन तीन मेडिकल स्टोर से कफ सिरप के सैंपल लिए गए, उनसे खरीद और बिक्री का पूरा विवरण तीन दिन के भीतर प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें